फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

371 छात्रों ने किया कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए 371 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों की सूची परिषद को भेज दी है। जल्द ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए थे। जिले में हाईस्कूल के 144 छात्र-छात्राओं ने इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट के 227 छात्र-छात्राओं ने इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन किया है।
विभाग की ओर से आवेदन पत्रों की जांच के उपरांत छात्र-छात्राओं की सूची परिषद को भेज दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से परीक्षा के लिए परिषद को केंद्र की सूची भेज दी है। परिषद से दिशा-निर्देश मिलने पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें