बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षक रामकृष्ण ने टोली में बैठाकर ईश प्रार्थना और सर्वधर्म सभा के साथ शुभारंभ किया। प्रशिक्षुओं को शरीर चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम का अभ्यास कराया गया। चोट लगने से शरीर के विभिन्न भागों पर बांधने हेतु विभिन्न प्रकार की पट्टियां की जानकारी दी गई। रास्ते में चिह्न लगाने हेतु दिशा-निर्देश भी दिए ताकि जिस रास्ते से जाओ उसी के वापस आ सके। प्रशिक्षुओं को झंडा फहराना एवं स्काउट गाइड झंडा गीत का अभ्यास कराया। अतिथि के स्वागत हेतु ड्रम बजाना सिखाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को शिविर का समापन होगा। सभी प्रशिक्षुओं से शिविर में जो सीखा है उसको पूरी तरह दैनिक जीवन में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।