खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी आनंद उर्फ पिंटू पुत्र ओमप्रकाश बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित पत्र कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को दिया। इसमें कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन उसके खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में लोक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने, गाली गलौच व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जो सरासर गलत है। न तो उसने किसी के साथ गाली गलौच की और न ही गांव में बनी पुलिया लोक संपत्ति को क्षतिग्रस्त कराया। पुलिया पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। जिस दिन की घटना दर्शाई गई है, उस दिन वह दिल्ली में था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।