खेकड़ा (बागपत)। ताइक्वांडो संघ बागपत के सानिध्य एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के मार्गदर्शन में नगर में रविवार को कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि आर्यन तोमर, विपुल कुमार, कुलवंश भारद्वाज, चमन कौशिक, खुशी, प्रिंस, मोनिका, विनती, दीपांशु ने येलो बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। शिवांग, वृद्धि धामा, अरनव धामा, अयाज मलिक, तुषार यादव, अतुल कुमार, जय सिंह, आर्यन सिंह, अहम मलिक, अनमोल, नवीन यादव, मयंक चौहान, अनिकेत यादव, अंकित यादव, वैष्णवी शर्मा, अंशिका, वंशिका, दक्ष यादव, अंकित कुमार, कृष्णा यादव ने ग्रीन बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। अनिकेत नेन, हर्ष प्रजापति, अतुल शर्मा, वंश, साहिल, सोहेब, सौरव, सोनम ने ग्रीन वन बेल्ट तथा खुशी ने ब्लू बेल्ट, गुड्डू यादव रेड बेल्ट एवं सोनू धामा, विशाल यादव ने रेड 1 वर्ग में परीक्षा उत्तीर्ण की। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने बताया कि रेड 1 वर्ग की परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ी विश्व ताइक्वांडो एवं भारतीय ताइक्वांडो महासंघ की आगामी ब्लैक बेल्ट में, जो कि ताइक्वांडो की पीएचडी समझी जाती है, प्रतिभाग करेंगे। इसमें सोनू यादव, ताइक्वांडो प्रशिक्षक धर्मेंद्र शर्मा, मनीष यादव, संजीव कुमार, रविकांत शर्मा, उज्जवल शर्मा, सायमा खोखर, अक्षिता तोमर, विधि कुंडू आदि रहे।