बड़ौत (बागपत)। अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ रजनीश राय ने तहसील व नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
अपर आयुक्त रजनीश राय शनिवार को तहसील पहुंचे और उन्होंने तहसीलदार न्यायालय, नाजिर कार्यालय, राजस्व वसूली आदि की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वसूली में और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका का निरीक्षण किया और वहां का रख रखाव देखा। उनके साथ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।