फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलामचंद ने जीता 85 की उम्र में जीता स्वर्ण और रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रंछाड़ गांव के 85 वर्षीय वृद्ध इलम चंद तोमर से विजयवाड़ा में हुई नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की विभिन्न स्पर्धाओं में एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गुंटूर विश्वविद्यालय परिसर में पांच से 11 फरवरी तक 40वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप चली। इसमें रंछाड़ गांव निवासी 85 वर्षीय इलम चंद तोमर ने हरियाणा प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए पोल वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। रिले दौड़ स्पर्धा में रजत, जबकि दो किमी स्टीपल चेज स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। पिछले माह भी उन्होंने मेरठ के विद्या ग्लोबल स्कूल में हुई नेशनल योग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतने पर उनके गांव रंछाड़ में ग्रामीणों ने खुशी मनाई। पदक जीतने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी उनको दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें