फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रविदास की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मंगलवार को संत गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ. राम कुमार सिंह ने की। संचालन महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह ने किया। चौ. राम कुमार सिंह ने कहा कि रविदास जैसे संत संसार मेें बहुत कम पैदा होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के जीवन से सीख लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इसमें देवेंद्र चौहान, तेजवीर तोमर, रामरंग, मनोज, बबीता, संतोष, जाहुल, संतराम, हरवीर, पुष्पेंद्र राणा, धर्मपाल शामिल रहे। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी संत रविदास जयंती मनाई गई, इसकी अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। संचालन दीपक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें