दोघट (बागपत)। आदर्श गांव पलड़ी में किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में गन्ना बकाया भुगतान एवं बेसहारा गोवंशों को लेकर किसानों की बैठक हुई। संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया कि तीन फरवरी को नगवा कुटी पर पंचायत होगी। इस दौरान राज कुमार अहलावत, बाबू राणा, महेंद्र सिंह, भंवर सिंह, जोगा, महावीर सहाब सिंह, हरपाल, जगमेहर आदि मौजूद रहे।