फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम मवी कलां स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में सोमवार को शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के ब्लाक संयोजक रणधीर सिंह, बागपत इकाई के संयोजक खड़ग सिंह ने विद्यालय में पहुंच भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक निबंध व पेंटिंग बनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें सृष्टि कौशिक, अंकुश, पलक भारद्वाज, आदित्य शर्मा, छवि, मुस्कान, मनीषा, रामकिशोर शर्मा, ओमबीरी, शिवानी धामा, बिजेंद्र पांचाल, अल्पना, पवित्रा चौधरी, हिमांशी चौधरी, दीपा जैन, सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें