बागपत। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद बागपत इकाई की मासिक बैठक एडवोकेट अमित खोखर के चैंबर पर हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल सिंह नेहरा ने की। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। अमित खोखर एडवोकेट को जिला संयोजक, सह संयोजक परमवीर वर्मा, वीरेंद्र कश्यप, को बनाया गया। अतुल प्रशांत त्यागी को स्वधाय मंडल प्रभारी, संजय गौड़ को न्याय प्रवाह पत्रिका का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेरठ प्रांत मंत्री आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूर्यप्रकाश सिंह, दीपक शर्मा, विवेक तंवर, नीरज शर्मा, निशांत शर्मा, मनीष शर्मा मौजूद रहे।