बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय महिला टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह के दौरान महिलाओं को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीडीओ पीसी जायसवाल रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल बनने में स्वरोजगार सबसे कारगर साबित हो रहा है। भारत सरकार ने भी विभिन्न योजनाएं चलाई हुई है। आने वाले समय में बागपत जनपद के समस्त सरकारी स्कूलों की यूनिफार्म समूहों के सदस्यों द्वारा तैयार कराई जाएगी। जिससे महिलाओं को रोजगार मिल सके। निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया ने सभी एनआरएलएम की ओर से महिला प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। आगामी माह में सिलाई, मोमबत्ती, जुट प्रोडक्ट का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। अनुज कुमार अग्रवाल, प्रशिक्षक सलमा, अश्वनी, कविता, मोनिका, रेखा मौजूद रही।