चांदीनगर (बागपत)। भगोट गांव में चल रही हाकी का मंगलवार को दूसरा मैच खेला गया। हाकी संघ के सचिव एवं कोच कृपाल सिंह ने बताया कि मंगल पांडेय क्लब ने भगत सिंह क्लब को एक गोल से हराया। तपिस ने अंतिम समय पर यह गोल लिया। इस दौरान वीरेंद्र फौजी, कलवा, ज्ञानी, तेजपाल सिंह, मास्टर धूम सिंह, वेदी, धन्नू, चरणी, अनिल, राजेंद्र फौजी मौजूद रहे।