अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
कस्बे में विजय मानव के आवास पर कस्बावासियों की बैठक हुई। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में डॉ. रामावतार त्यागी ने कहा कि बेटी आज बेटों से आगे निकल रही है, लेकिन कुछ लोग समाज को कन्या भ्रूण हत्या कर कलंकित कर रहे हैं। मुकेश रूहेला ने कहा कि हमें बेटी और बेटों में फर्क नहीं मानना चाहिए। इस अंतर को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बेटियों की शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में पवन ठेकेदार, कृष्ण, मोनू, अनिल, प्रवीन, अंकित, चुनमुन, नूर मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।