अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में गुर्जर महासभा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान गुर्जर महासभा के अध्यक्ष टीकम सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया था। मास्टर श्योराज ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा, उसी तरह हमारे समाज की प्रेम के एकता के सूत्र में बंधना चाहिए। डायरेक्टर एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली ने कहा कि यदि कश्मीर की समस्या को पटेल को सुलझाने के लिए दे दिया जाता तो आज यह समस्या विकराल न होती। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें प्रमोद धामा, प्रधानाचार्य कृष्णपाल, कंवर पाल, शिवकुमार शास्त्री, लीलू, देवेंद्र, यशपाल, रामपाल प्रधान, रमन चौधरी, श्याम सिंह, करतार पहलवान, सुंदर भाटी उपस्थित रहे।