बड़ौत (बागपत)। दिसंबर जैन महाविद्यालय आदर्श रोवर आदर्श रोवर क्रू एवं आदर्श रेंजर टीम द्वारा शनिवार को होने वाले अंतर महाविद्यालय समागम की तैयारी शुरू कर दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रोवर लीडर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि विश्वविद्यालय समागम में होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे मेें जानकारी दी। साथ ही क्विज कलर पार्टी, ड्रिल, मार्च पास्ट, तंबू निर्माण व प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। इसमें राष्ट्रपति अवार्ड रवि कुमार का विशेष सहयोग रहा। इसमें रनीत, बिट्टू, आकाश, कोमल, मेघा, काजल, सोनिया, रचना, छवि जैन, अजय कुमार, बिजेंद्र कुमार का सहयोग रहा।