बड़ौत (बागपत)।
बसपा कार्यकर्ताओं की पठानकोट मोहल्ले में समीक्षा बैठक हुई। सलीम चौधरी के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव ने कहा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में अभी से जुटेे और सेक्टर व बूथ कमेटियों का गठन करें। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज चमन लाल ने कहा पार्टी को मजबूत बनाने और छह दिसंबर 2018 को डॉ. भीमराव आंबेडकर का 63वां परिनिर्वाण दिवस कांशीराम पार्क मेरठ में बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेरठ पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। इस में अनिल टांक मंडल जोन इंचार्ज, प्रमुख मंडल जोन इंचार्ज विनोद, मंडल जोन इंचार्ज श्याम सुंदर, हाजी फिरोज, मांगेराम, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, इरशाद, सुनील, अशोक, प्रवीण, जिहान सिंह, सूरज मल, मोहित आदि रहे।