बड़ौत (बागपत)। सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप नंदिनी नगर अयोध्या में बागपत जिले के मलकपुर गांव के प्रदीप तोमर ने 74 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता । प्रदीप तोमर पिछले साल जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और इसी साल अक्तूूबर में यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल एवं अब सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। ध्यान चंद अवार्ड विजेता और वर्तमान चीफ कोच कुलदीप मलिक, ध्यान चंद अवार्ड विजेता राज कुमार पहलवान और प्रदीप के बडे़ भाई अर्जुन अवार्ड विजेता और सपा नेता शौकिन्द्र पहलवान आदि ने प्रदीप के पदक जीतने पर खुश जताई। े