बागपत। एडिप योजना में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के सहयोग से जिले में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए परीक्षण कैंप ब्लॉक में लगेंगे। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि सोमवार को बिनौली ब्लॉक में शिविर लगेगा। चार को पिलाना, पांच को खेकड़ा, छह को बड़ौत, सात को छपरौली और दस दिसंबर को बागपत ब्लॉक में कैंप लगेगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड या वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति प्रमाणपत्र, एक फोटो, दिव्यांगों के लिए प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और एक फोटो लाना जरूरी है। कैंप में बुजुर्गों को छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, बीटीई कान की मशीन, ट्राईपाड, टेट्रापाड, एक्सिला, एल्बो बैशाखी, व्हील चेयर वाकर बांटा जाएगा। दिव्यांग को ट्राई साइकिल, बैशाखी, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, स्मार्ट फोन, ब्रेल किट, कान की मशीन दी जाएगी।