फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला न्यायाधीश उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आठ दिसंबर को प्रात: 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बीमा दावे के प्रकरण, पारिवारिक वाद, लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद एवं उत्तराधिकार अधिनियम के वादों का निस्तारण, बैंक ऋण से संबंधित मामले और धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों का निस्तारण समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लोक अदालत का आयोजन कर लंबित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को इलाहाबाद बैंक के प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन होगा। 21 दिसंबर को प्रात: 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में इलाहाबाद बैंक ऋण से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें