दाहा/दोघट (बागपत)। कस्बा वासियों ने एसडीएम बड़ौत को ज्ञापन देकर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के सामने कब्रिस्तान की तीन बीघा भूमि है। इस भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें सतीश कुमार, ब्रजेश, कुलदीप कुमार, अंकुश जैन, दीपक रूहेला, अनुज कुमार, गोपाल पंवार, ऋषभ, शिवम शर्मा आदि शामिल रहे।