बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। शनिवार को परीक्षा का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। परीक्षा में कक्षा पांच से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि छात्रों से धर्म, संस्कृति, इतिहास ज्ञान, नैतिक शिक्षा से संबंधित 100 प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर छात्रों ने ओएमआर शीट पर दिए। इस दौरान गायत्री परिवार के राहुल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। मीनाक्षी, स्वाति आर्या, कीर्ति जैन, राखी जैन, अजय राणा, आशुतोष, विकास, शुभांगी, मुक्ति का योगदान रहा।