बड़ौत (बागपत)। एक माह पूर्व पति की मौत हो जाने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला सफाईकर्मी की ब्लाक अफसरों व सचिवों सहित सफाई कर्मचारियों ने आर्थिक मदद की। ब्लाक पर शनिवार को बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह व एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने अंगदपुर गांव में तैनात सफाई कर्मचारी ममता को बुलाया और उसे 20 हजार रुपये का चेक साैंपा। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ब्रजेश ने बताया कि ममता के पति की एक माह पूर्व मौत हो गई थी, तभी से वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। इस पर सचिवों में संजय, भूपेंद्र, सुनीता, विकुल, रोहित, प्रिंस, विकास राठी, सचिन, राहुल व बीडीओ प्रेमचंद व एडीओ पंचायत रणधोल सहित सफाई कर्मचारियों ने उसकी आर्थिक मदद करने की सोची और इसी के तहत उसे आर्थिक मदद के रूप में 20 हजार का चेक सौंपा।