फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस दिवस को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेंट फ्रांसिस दिवस को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर फादर सीबी, फादर सीजन थॉमस और डॉ. शमशाद अतिथि में रहे। इंसा, सृष्टि, अविका, ऋषभ ने गीत प्रस्तुत किया। नंदनी, खुशी, नव्या, एंजल आदि बालिकाओं ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। अभिजीत, अनुराग, रिया, नूपुर ने सेंट फ्रांसिस के जन्म पर नाटक का मंचन किया। प्राचार्य डॉ. सिस्टर जस्सी जोश ने सेंट फ्रांसिस के त्याग मय जीवन पर प्रकाश डाला और सभी श्रमिक भाई व बहनों की प्रशंसा की और उन्हें उपहार के रूप में पौधे व मिठाई भेंट की। सुरेंद्र ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें