बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण प्रतियोगिता एवं लघु नाटिका का आयोजन किया । प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता ने आतंकियों द्वारा हताहत भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवादियों को उनके घर में जाकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश की सेना का पूरे विश्व में डंका बजता है। सभी को उनके हौसलों को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।