बड़ौत (बागपत)। छपरौली रोड स्थित ऋषिकुल कॉलेज के अस्पताल के नवनिर्मित भगवान सुश्रुत द्वार का उद्घाटन पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, माउंट लिटरा स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, समाजसेवी हरीश मोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। लोकेश दीक्षित ने कहा कि आयुर्वेद के जनक कहे जाने वाले विश्व के प्रथम सर्जन भगवान सुश्रुत के नाम पर द्वार का नामकरण सराहनीय है। हंस कुमार जैन ने कहा कि भगवान सुश्रुत की आज पूरे विश्व में प्रथम शल्य चिकित्सक के रूप में पहचान है। अध्यक्षता डॉ. घनश्याम शर्मा व संचालन प्राचार्य डॉ. सत्यप्रकाश वशिष्ठ ने किया। इसमें डॉ. विकास वशिष्ठ, विश्वास चौधरी, दीपक शर्मा, ब्रिजेश, संजीव शर्मा, कृष्णपाल, निदेश, नगेंद्र सभासद, पंकज जैन, नमन जैन, अंकुर, मनोज जैन, लोकेश, योगेश, अमित शर्मा, मनोज कुशवाहा, विजयपाल शर्मा, तेजपाल शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, पंकज जैन, इमरान, जावेद उपस्थित रहे। डॉ. सत्यप्रकाश वशिष्ठ व मदनमोहन शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया।