फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यो की रिपोर्ट न देने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय पर मंगलवार को बीडीओ ने ग्राम सचिवों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय कार्यों की रिपोर्ट समय पर न देने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में बाम, अलावलपुर, बड़ावद, बिजरौल, वाजिदपुर, बड़का, महावतपुर, छछरपुर, कंडेरा, बरवाला आदि करीब 44 गांवों में तैनात ग्राम सचिवों ने भाग लिया। बीडीओ प्रेमचंद ने सचिवों को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही गांवों मेें चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। शौचालय निर्माण, पौधरोपण व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित विभागीय कार्यों की रिपोर्ट समय पर न देने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई और कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गांवों मेें मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने व मस्टर रोल समय पर फीडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही रिजेक्ट पेमेंट व डिलेट पेमेंट मिलने पर सचिवों के खाते से वेतन काटने की चेतावनी दी। बैठक मेें बीडीओ ने विभागीय रिकार्ड पूरे रखने व गांवों मेें चल रहे कार्यों को मानक अनुसार कराए जाने पर उन्होंने सचिव भूपेन्द्र, सतीश, विकुल, प्रिंस व विकास राठी की प्रशंसा की और अन्य सचिवों को इनसे सीख लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें