बड़ौत (बागपत)।
सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में तहसील पर धरना दिया और बाद मेें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान के नेतृत्व मेें तहसील पहुंचे और सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों द्वारा किसान, मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा प्रतिदिन कर रहे है, लेकिन धरातल पर कुछ काम नहीं हुआ है। प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के बढ़ते दाम विद्युत, रसोई गैस के दाम, किसानों का बकाया व पैमेट, शिक्षा भर्ती में हुए घोटाले, महिलाओं व बच्चों पर बढ़ते अपराध की बाढ़ आ गई। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान व रणधीर प्रधान ने कहा कि सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, जनता की बुनियादी सुविधाएं लुप्त होती जा रही है और प्रदेश मेें जंगलराज कायम हो गया है। धरनास्थल पर राहुल चौहान, अमित चौहान, इसार अली, जाहिद, बाबूराम सैनी, प्रमोद विश्वकर्मा, ललित जैन सभासद, आशीष प्रधान, रणवीर प्रधान, असलम, महमूद हसन, हरपाल चौधरी, सुभाष, रणवीर, रोहित, योगेंद्र राठी, गययूर, अखलाक, देवेंद्र आदि रहे।