बड़ौत (बागपत)। बावली स्थित सिंडिकेेट बैंक की शाखा में कैशियर कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को भेज पत्र मेें बताया कि शाखा प्रबंधक के गलत कार्यों का विरोध करने के कारण मेरे साथ साजिश रची है। मैने जो रुपये लोन के रुप में लिए थे, उनकी किस्त मै देने को तैयार था, लेकिन प्रबंधक ने अपने केबिन मेें बुलाकर मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सीएम से इस मामले में जांच कराने की मांग की।