बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल मेें शनिवार को कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें स्कूली बच्चों ने मनमोहक क्राफ्ट की चित्रावली उकेर कर सबका मन जीत लिया। कला प्रदर्शनी में आइसक्रीम स्टिक लैंप मेें तुषार प्रथम और उज्ज्वल द्वितीय रहा। थ्रोमोकोल लैम्प मेें अफजल प्रथम और रिया द्वितीय रही। न्यूज पेपर पॉट मेें अंश शर्मा प्रथम और इशा द्वितीय रही। फ्लावर पॉट मेें सपना राणा प्रथम, अमन गर्ग द्वितीय और काजल तृतीय रही। सितार वादन मेें तनु सिंह प्रथम और शिल्की द्वितीय रही। वर्णमाला चार्ट में अक्षित प्रथम और शिवी चौधरी द्वितीय रही। आइसक्रीम स्टिक हाउस मेें आर्यन तोमर प्रथम और नावेद द्वितीय रहा। इलेक्ट्रिकल मॉडल मेेें अक्षरा शर्मा प्रथम और ज्योति द्वितीय रही। मेधावियों को डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने सम्मानित किया।