बागपत। डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा ने सीएचसी के अधीक्षक, सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत और सभी बीडीओ को पत्र लिखकर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 25 अगस्त तक बृहद स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय ट्रिगरिंग, ग्राम प्रधान द्वारा वार्ड वार सामुदायिक बैठक, स्वच्छ ग्रही द्वारा घर-घर जागरूकता अभियान, विकास खंड में नामित सफाई कर्मी की संख्या, गाम पंचायतों, पंचायत घर, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और शौचालय की नियमित सफाई कराई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अभियान से अवगत किया। डीपीआरओ ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। सार्वजनिक, धार्मिक, सामाजिक और अन्य स्थानों पर विशेष सफाई का ध्यान रखा जाएगा। इस कार्य में सभी को सहयोग करना होगा।