छपरौली (बागपत)। खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख निशा देवी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रों में कराने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में 46.50 लाख रुपये के विकास कार्यों को प्रस्ताव पारित किए । इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बीडीओ प्रेमचंद, सहायक विकास अधिकारी कृष्णपाल मान, सुभाष चौहान, प्रमोद कुमार का सहयोग रहा।