फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता से मिले किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार से अधिशासी अभियंता प्रथम से मिलकर वार्ता की और आंदोलन के दौरान दिए गए आश्वासन पर विस्तार से चर्चा की। उनका कहना था कि जनपद में दस हार्स पावर के हिसाब से बिजली के बिल लिए जाए, यह आश्वासन आंदोलन के दौरान दिया गया था। उन्होंने कहा कि यदि साढे़ बारह हार्स पावर के हिसाब से बिल जमा कर दें तो ढाई हास पावर का जो अंतर है, सरकार से दस हार्स पावर पास होने के बाद उनका पैसा लौटाया जाए। इस पर अधिशासी अभियंता प्रथम जागेश कुमार ने कहा कि 30 जून तक शासन से आदेश आने की संभावना है। वे बिल जमा करें, ढाई प्रतिशत छूट के बारे में विचार किया जाएगा। इसमें बलजोर सिंह आर्य, रामफल, ब्रजपाल, सोनू सिनौली, विपिन पूनिया आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें