बागपत। कलक्ट्रेट में पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप ने समाजसेवियों की सुरक्षा के लिए धरना दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग समाज के लिए कार्य करते हैं, जिनको मारपीट से लेकर दुत्कार तक झेलना पड़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से समाजसेवियों के लिए आवश्यकता अनुसार सुरक्षा और 10 हजार रुपये मासिक पेंशन की मांग कर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।