बड़ौत (बागपत)।
गर्मी के कारण मंगलवार को पूरे दिन लोग घरों मेें दुबके रहे। इतना ही नहीं दोपहर दस बजे बाजार मेेें सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन गर्मी के चलते ऐसा लग रहा था कि मानों आसमान से आग बरस रही है। बाजारों में सामान खरीदने के लिए आने वाली महिलाएं व युवतियों भी अपने शरीर को हल्के कपड़ों से ढके हुए दिखाई दी। ऊपर से अंधाधुंध विद्युत कटौती ने लोगों की समस्याएं ओर बढ़ा दी। बिजली न आने से लोगों के घरों पर रखे इंवार्टर ठप हो गए। इसके अलावा पानी की किल्लत भी रही।