फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर पर ताला, परेशान हुए दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिव्यांग जन एवं सशक्तिकरण अधिकारी के दफ्तर पहुंचे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई प्रमाण पत्र के लिए और तो कोई दिव्यांग उपकरण के संबंध में कार्यालय पहुंचे। ढिकाना गांव के धन्ने पत्नी राजेंद्र, क्रिश और अंकित सुबह दस बजे दफ्तर के बाहर आकर खड़े हो गए थे, लेकिन दोपहर तक भी दफ्तर पर कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दिव्यांग के लिए व्हील चेयर और प्रमाण पत्र के संबंध में अधिकारी से मिलने आए थे, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। उधर, सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का भी चार्ज है। उनके विभाग के चेयरमैन गेस्ट हाउस में आए हुए हैं। इस कारण सभी कर्मचारी वहां लगे हैं, इस कारण दफ्तर का ताला नहीं खोला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें