फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ से होता है युवाओं का चरित्र निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गढ़ी कांगरान में केंद्रीय आर्य समाज की बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय आर्य समाज चौगामा के गठन का उद्देश्य युवाओं का चरित्र निर्माण करना है। यज्ञ के माध्यम से ही युवाओं का चरित्र निर्माण हो सकता है। बैठक में कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसमें विजय सिंह राठी को प्रधान चुना गया। पांच उप प्रधान बनाए । हरपाल को मंत्री, रमेश प्रधान को कोषाध्यक्ष, वेद भरत को ऑडिटर, मिंटू सहरावत को सह ऑडिटर, मास्टर निरंकार को पुस्तकालय अध्यक्ष, धन कुमार शास्त्री को बौद्धिक अध्यक्ष चुना । इसकी अध्यक्षता मास्टर मांगेराम राठी ने की। संचालन हरपाल आर्य ने किया। इस दौरान पप्पन राणा, आनंद छिल्लर, नहार सिंह, ब्रजपाल राणा, इंद्रपाल सिंह, यशवीर, कृष्ण कुमार राणा, रणधीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद राणा, तेजपाल सिंह, सविता आर्य, मांगेराम चेयरमैन, विक्रम प्रधान, राजेंद्र सिंह, शीशपाल, सुरेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें