बागपत। कई दिनों से गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को रविवार की रात हुई बारिश से राहत मिली, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। किसानों को थ्रेसिंग कार्य रोक देना पड़ा। रविवार को कई बार मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा चलने शुरू हो गई। रात करीब पौने दस बसे झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। वहीं उन किसानों को नुकसान होने का अनुमान है जिनके खेतों में गेहूं खड़ा हुआ, या फिर थ्रेसर मशीन में अनाज निकलवाने की तैयारी कर रहे थे। कुछ देर बार ही बारिश रूक गई।