फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने बदरखा यमुना खादर का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने बदरखा गांव के खादर में छोड़ गए पट्टा स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक ठाक मिला। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ राजीव प्रताप ने बदरखा खादर में रेत खनन के छोडे़ गए पट्टा स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने वहां खडे़ ट्रैक्टर ट्रालियों की जांच की तो उनमें मानक के अनुरूप ही रेत मिला। सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया, तो कैमरे भी चलते मिले । एसडीएम ने पट्टे धारकों को कहा कि किसी भी हाल मेें ओवर लोडिंग नहीं करनी दी जाएगी। नियम का शत प्रतिशत पालन होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें