बड़ौत (बागपत)। जैन मिलन परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार की रात में विहर्ष सभागार में महा मासिक मिलन का आयोजन जैन मिलन शाखाओं ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बच्चों ने धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ ण्मोकार महामंत्र के सामूहिक पाठ से किया । बालिकाओं ने जैन धर्म पर आधारित भजन, नृत्य, लघु नाटिका की प्रस्तुति की । इस मौके पर अनीका और अनुविका ने महावीर तुम्हारे चरणों में, तनवी ने प्रभु प्रीत की चुनर ओढ़कर, सौम्या, सांची ने प्रभु के पांच कल्याणक पर नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर नगर के सभी जैन समाज के अध्यक्षों और मंत्रियों का जैन मिलन परिवार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में 20 लकी ड्रा और एक बम्पर लकी ड्रा निकाला। संचालन नरेंद्र जैन और मनोज जैन ने किया। इसमें राजेश जैन, संजीव जैन, अतुल जैन, धनेंद्र जैन, अनिल जैन, सुधीर जैन, विनोद जैन, आशीष जैन, संजय जैन, अमरीश जैन, सुमन जैन, अंजली जैन, संगीता जैन, पिंकी जैन, कल्पना जैन आदि रहे।