बागपत। तरुण मित्र परिषद की ओर से स्वायदवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च में 25 मार्च को दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग और बुजुर्गों को श्रवण यंत्र का वितरण होगा। परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि संस्था की ओर से कैंप में हाथ, पैर, पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, बैसाखियां, ऑर्थो शूज, श्रवण यंत्र का वितरण होगा। समाज कल्याण आयुक्त उत्तर प्रदेश श्रीचंद प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे।