बागपत। नगर पालिका सभागार में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया, इसमें वार्ड नंबर सात के सभासद ब्रह्म सिंह चौहान का आकस्मिक निधन होने पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन धारण किया । इसके बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय का अवकाश घोषित किया। इसमें नगर चेयरमैन राजूद्दीन, सभासद संजय रुहेला, सत्यपाल उपाध्याय, सोनू, जगमोहन, तेजपाल चौहान, अहसान, खुर्शेद, राशिद, इकराम, इमरान, इरशाद, पालिका के अवर अभियंता मुरलीधर, वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा, आदित्य नारायण आदि मौजूद रहे।