सड़क हादसे में दो महिला घायल
बड़ौत (बागपत)। सड़क हादसों में दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
पहला हादसा बबीता निवासी लक्ष्मीनगर बड़ौत के साथ हुई। वह पूजा करने के लिए छपरौली जाने के लिए छपरौली चुंगी पर बस के इंतजार में खड़ी थी। उसी समय गन्ने से भरा ट्राला आया और उसे टक्कर मारकर भाग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 100 डायल पुलिस वहां से उठाकर सीएचसी लाई जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दूसरा हादसा औसिक्का गांव के पास हुआ। यहां सुधा अपने पति पवन के साथ गाजियाबाद से बाइक पर औसिक्का आ रही थी तो बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया।