फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने भाव प्रकट किएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रेजोनन्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा छह तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुंदर आलेखन व आकृति बनाकर आकर्षक रंग से सजाया। प्रबंधक प्रवीण तोमर ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं की कला केे प्रति रुचि में बढ़ती है। अपनी कला प्रतिभा व भावों को चित्रों और रंगों के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होता है। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुबोध, शर्विष्ठा पंवार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें