बड़ौत (बागपत)।
विवाह मंडप एसोसिएशन बड़ौत की बैठक में रात 10 बजे के बाद विवाह मंडपों में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया।
शुभांगी फार्म हाउस में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष साधुराम जिंदल ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 के तहत उच्च न्यायालय लखनऊ के अनुपालन में जिलाधिकारी ने रात्रि में 10 बजे तक डीजे बजाने का निर्देश दिए हैं, इनका पालन किया जाएगा। संचालन करते हुए महामंत्री वरदान जैन ने कहा कि बसंत पंचमी से विवाह मुहूर्त शुरू हो गए हैं, जो लगभग 15 मार्च तक चलेंगे। यदि आम आदमी वर माला के समय डीजे, शहनाई बजवाना चाहता तो उसे वरमाला 10 बजे से पहले करनी होगी। बैठक में निर्णय लिया कि 18 विवाह मंडपों में शादी सहित अन्य कार्यक्रमों में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसमें अरविंद तोमर, अतुल जैन, बिल्लू, पीयूष, बंगाली, नरेश शर्मा, विपिन, अनुज, सुरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।