बड़ौत (बागपत)।
नगर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें झांसी में हुई यूथ स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ मनीष त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि जनपद के खिलाड़ी बिना सुविधा प्रतियोगिताओं में अपने दम पर अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि झांसी में 11 से 14 जनवरी तक यूथ स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशिप चली । इसमें गुड़ लाइफ फिटनेस सेंटर के बॉक्सर रितिक वशिष्ठ निवासी बिराल और शांतुन तोमर निवासी बावली ने दो रजत पदक जीते । सेंटर पर पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया। इनमेें मनीष त्रिपाठी, सुमित राठी, सोनू तोमर ने स्वागत किया।