बड़ौत (बागपत)।
जौहर स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जीतने के लिए खूब पसीना बहाया। विजेताओं को सम्मानित किया।
दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रचना जौहर और मनीष जौहर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य रचना जौहर ने बताया कि दूसरे दिन ऊंची कूद, रस्सा-कस्सी, डोज बॉल, लेमन दौड़, केला खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमेें खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता मेें वेदांशी, अस्मित, हर्ष, सृष्टि, अंगद, विक्रांत, अश्वनी, अमन, कपिल, आनंद जौहर, अवनी अलग-अलग स्पर्धाओं की खेलकूद मेें प्रथम रहे। इसके अलावा द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर रहने के लिए भी खिलाड़ियों ने खूब मेहनत की। विजेताओं को प्रधानाचार्य रचना जौहर और मनीष जौहर ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन पीटीआई कृष्णा कुमार ने किया।