दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में युवाओं ने शहीद यूपी पुलिस सिपाही अंकित तोमर को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने कहा कि शहीद सिपाही अंकित तोमर की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे वीर सपूत को हम नमन करते हैं। उन्होंने शहीद के परिवार को दुख सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने की शासन से मांग की। इनमें नितिन, बोबी, जमशेद अली, शुभम, अखिल पंवार, जय कुमार, जगपाल, अजीत सिंह, आरिफ अली, गौरव कुमार, उज्ज्वल, सूरज राणा, प्रवेंद्र कुमार आदि रहे।