दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में योगाभ्यास कराया। योगाचार्य रवि शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को योग क्रियाएं कराई और लेजियम, डंबल, पीटी, जूडो कराटे, लाठी, सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने बताया बृहस्पतिवार को कॉलेज में शिविर के समापन पर समारोह होगा। इसमें छात्र-छात्राएं योग ,व्यायाम का विशाल प्रदर्शन, लाठी प्रदर्शन करेंगे। समापन समारोह प्रात: नौ बजे से शुरू होगा। इसमें यतेंद्र आर्य, सतीश कुमार, बालिस्टर, अरविंद, मीरा कुमारी, प्रशांत, आरजू छिल्लर आदि रहे।