फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जुडो-कराटों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल मेें सोमवार को बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय जूडो - कराटे का प्रशिक्षण शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ निदेशक शरण शर्मा, गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस मूक दर्शक बनी है। इस कारण मनचलों के हौसले बुलंद हैं। मनचलों को जवाब देने व आत्मरक्षा करने के लिए बालिकाओं के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण शुरू किया है। ताकि समय आने पर वे अपनी रक्षा कर सके। इसमें गोरी, दिव्या, भारती, प्रीति, सोनम, साक्षी, अंकिता, नव्या, अंजलि आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें