फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता पहलवान का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दिल्ली के राजीव गांधी कांप्लेक्स में खेल महोत्सव हुआ। इसमें आल इंडिया गेम्स चैंपियनशिप में आदर्श व्यायाम शाला दाहा के पहलवान शुभम राणा ने ग्रीको रोमन शैली में स्वर्ण पदक जीता। कोच देशपाल राणा खलीफा ने बताया कि दिल्ली में 25 से 27 नवंबर तक आल इंडिया गेम्स में शुभम राणा ने 66 केजी वर्ग में ग्रीको रोमन शैली कुश्ती में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। आंध्र प्रदेश के पन्ना लाल पहलवान को 8-3 अंक के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीती। उन्होंने बताया शुभम राणा का जनवरी माह में भूटान में होने वाली कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। मल्ल के अखाड़े पहुंचने पर साथी पहलवानों और कोच ने स्वागत किया। अनुज पहलवान, नीरज, विपिन राणा, पप्पन राणा, रमेश, सुरेंद्र, खुर्शीद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें